{"_id":"5b7c65ca42c792465e1e8bb8","slug":"153487916820-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने अपने हाथ में ली समायोजन की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने अपने हाथ में ली समायोजन की कमान
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने अपने हाथ में ली शिक्षकों के समायोजन की कमान
बुलंदशहर। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का समायोजन करने की कमान डीएम ने अब अपने हाथ में ले ली है। साथ ही बीएसए कार्यालय से शिक्षकों की संख्या आदि दस्तावेज भी तलब कर लिए हैं। यह निर्णय डीएम ने सरप्लस शिक्षकों द्वारा सोमवार को समायोजन के लिए होने वाली काउंसलिंग का बहिष्कार करने के बाद लिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शासन से आदेश प्राप्त हुआ था कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों का स्कूल में छात्र संख्या के आधार पर समायोजन किया जाए। बीएसए ने जिले में संचालित 751 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 1973 शिक्षकों में से समायोजन के लिए 526 सरप्लस शिक्षकों का चयन किया और सूची जारी कर दी थी। सूची जारी होते ही विभागीय अफसर और कर्मचारियों पर अवैध वसूली करने और मनमानी करने जैसे आरोप लगने लगे थे। इन सभी चयनित सरप्लस शिक्षकों को सोमवार काउंसलिंग के लिए डायट परिसर में बुलाया गया था। इसी दौरान शिक्षकों ने अवैध वसूली करने, मनमानी करने और सूची बदलने का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए काउंसलिंग का बहिष्कार कर दिया था। शिक्षकों का यह भी आरोप था कि गणित व विज्ञान विषय को एक कर अफसर काउंसलिंग में धांधली करने का प्रयास कर रहे हैं। इस शिकायत को लेकर शिक्षक कलक्ट्रेट में पहुंच गए थे और डीएम कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा था। शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए डीएम अनुज कुमार झा ने बीएसए से समायोजन का काम अपने हाथ में ले लिया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए शिक्षकों की संख्या और अन्य दस्तावेज भी तलब कर लिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि शिक्षकों के समायोजन का काम डीएम अनुज कुमार ने अपने हाथ में ले लिया है। डीएम के आदेश पर शिक्षकों की संख्या और अन्य दस्तावेज भी उन्हें उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अब शिक्षकों का समायोजन डीएम स्तर से ही होगा।