फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चार घंटे तक जेई को बनाया बंधक, किया प्रदर्शन

चार घंटे तक जेई को बनाया बंधक, किया प्रदर्शन

Tue, 14 Aug 2018 12:27 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
चार घंटे तक जेई को बनाया बंधक, किया प्रदर्शन
चार घंटे तक जेई को बनाया बंधक, किया प्रदर्शन
विज्ञापन


बीबीनगर। विद्युत बिलों में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सैदपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर जेई को चार घंटे तक बंधक बनाए रखा। कार्यकर्ताओं ने बीबीनगर-गुलावठी मार्ग पर लेटकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सैदपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई को राज्यपाल के नाम का संबोधित ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को बीबीनगर के सैदपुर विद्युत उपकेंद्र पर रालोद के सैकड़ों कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी व युवा प्रदेश महासचिव डा.ॅ कुंवरवीर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे और जेई गोपीचंद को चार घंटे तक बंधक बना लिया। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है तथा पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की बिजली दरों में बढ़ोत्तरी कर प्रत्येक किसान पर असहनीय भार डाल दिया है। प्रदेश सरकार ने कि सानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया, जिसका रालोद लगातार विरोध कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में मंजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, मनुराज, सुधीर कुमार, अर्जुन सिंह, रघुराज, सुभाष प्रधान, दीनू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


करौंठी उपकेंद्र पर रालोद का प्रदर्शन
स्याना। रालोद के प्रदेश व्यापी आह्वान पर स्याना के करौंठी विद्युत उपकेंद्र पर रालोद कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रालोद के स्याना विधान सभा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिरोही ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्युत दरों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी करके किसानों व ग्रामीण उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है। रालोद इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में रालोद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े हैं। मनीष चौधरी, पूर्व प्रधान, हरिराज सिंह, भोपाल चौधरी, अमरदीप चौधरी, दीपक कुमार, अभिजीत चौधरी, अशोक सिरोही, कपिल चौधरी, हेमराज साथी, सुदैफ चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्सौन बिजलीघर पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
शिकारपुर । गांव चित्सौन स्थित बिजलीघर पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही अवर अभियंता को राज्यपाल के नाम का संबोधित ज्ञापन दिया।

सोमवार को शिकारपुर क्षेत्र के किसानों ने चित्सौन स्थित 33/11 बिजली घर पर धरना दिया। भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली दरों में 260 प्रतिशत से 350 प्रतिशत तक की वृद्धि कर ग्रामीण उपभोक्ताओं पर एक असहनीय भार डाल दिया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट नेताओं और अफसरों के चरागाह बने विद्युत विभाग की अकर्मण्यता का बोझ सरकार द्वारा गरीब किसानों और मजदूरों पर डालने की साजिश की जा रही है। जिसे राष्ट्रीय लोकदल कभी सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल चार जुलाई को जिला मुख्यालय पर ज्ञापन के माध्यम से सरकार को सूचित भी किया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने 40 दिन बीत जाने के बाद भी इसका कोई संज्ञान नहीं लिया। मजबूर होकर राष्ट्रीय लोकदल व विद्युत उपभोक्ता धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। बाद में कार्यकर्ताओं ने अवर अभियंता को राज्यपाल के नाम को संबोधित अपनी 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छिद्दा सिंह, राजवीर सिंह, हरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, पीतम सिंह, पिंकी सिंह, सत्येंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, भूरा सिंह, जितेंद्र, मोहित गिरी, रोहित, जीत सिंह, सुभाष, सतवीर सिंह, मिथुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed