{"_id":"5b71d3f542c79235076f63b0","slug":"153418647617-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर होगी क्रास कंट्री दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर होगी क्रास कंट्री दौड़
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर होगी क्रास कंट्री दौड़
बुलंदशहर। 15 अगस्त को नगर में क्रास कंट्री दौड़ होगी। इसका आयोजन जिला खेल कार्यालय की ओर से किया जाएगा। दौड़ में भागीदारी के लिए बालक-बालिकाएं जिला खेल कार्यालय में मंगलवार तक अपना नाम पंजीकरण करवा लें।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर क्रास कंट्री दौड़ सुबह 6.00 बजे काला आम चौराहे से शुरू होगी। बालकों की रेस पांच किलोमीटर और बालिकाओं की रेस दो किलोमीटर की होगी। इसमें प्रवेश निशुल्क है और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। क्रास कंट्री दौड़ में भागीदारी करने वाले बालक-बालिका मंगलवार को जिला खेल कार्यालय पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक करवा सकते हैं। इसके बाद टांडा स्टेडियम में 15 अगस्त को दोपहर बाद तीन बजे जिला प्रशासन के अधिकारियों और प्रेस के मध्य बैडमिंटन मैच भी होगा। इसके लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।