{"_id":"5b71d3f242c792354c2d0943","slug":"153418647117-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम के पार्क बदहाल...कैसे खेलें नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम के पार्क बदहाल...कैसे खेलें नौनिहाल
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम आवास के पार्क बदहाल...कैसे खेलें नौनिहाल
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र स्थित कांशीराम आवास कालोनी में बने पार्क बदहाल हो गए हैं। इसके चलते नौनिहालों को खेलने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पा रहा है। वहीं अफसरों की उदासीनता के चलते पार्कों की हालत लगातार और खराब होती जा रही है। आलम यह है कि पार्कों में हल्की बारिश के बाद ही जलभराव हो जा रहा है।
नगर के स्याना अड्डा क्षेत्र में कांशीराम आवास बनाए गए हैं। इन आवासों में करीब पांच सौ परिवार रहते हैं। देखरेख के अभाव में इन आवासों की हालत जर्जर होने के साथ कालोनी में बने दो पार्कों की हालत भी काफी खराब हो चुकी है। लोगों ने बताया कि अफसर इन पार्कों की हालत सुधारने के लिए जरा भी गंभीर नहीं हैं। कालोनी स्थित दोनों पार्कों में न तो बच्चों के खेलने के लिए कोई सामग्री है और न ही लोगों के बैठने के पर्याप्त इंतजाम हैं। बदहाल स्थिति के चलते पार्क नजर ही नहीं आते हैं। पार्कों में बंजर जमीन ही अधिक दिखाई देती है। वहीं पार्क में खड़ी बड़ी-बड़ी घास फूंस के चलते उसमें कीड़े-मकौड़े पनप रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार पार्कों की स्थिति सुधारने के लिए शिकायत की गई, लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। इस संबंध में नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि जल्द ही पार्कों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद बजट मिलने पर आवश्यकतानुसार कार्य कराए जाएंगे।