{"_id":"5b71d3e242c792354c2d093b","slug":"15341864555-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम की कनर्वजन कास्ट के मिले दो करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम की कनर्वजन कास्ट के मिले दो करोड़
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीएम की कन्वर्जन कास्ट को मिले दो करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को अब मिड-डे-मील के राशन की कमी नहीं रहेगी। शासन की ओर से एमडीएम की कन्वर्जन कास्ट के रूप में दो करोड़ रुपये मिल गए हैं। प्राप्त हुई इस राशि को विभागीय अफसरों ने स्कूलों को भेजने की तैयारी कर ली है। यह राशि स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर वितरित की किया जाएगा।
जिले में परिषदीय स्कूलों की संख्या 2399 है और इनमें करीब 2.50 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ-साथ किताब, बैग, स्वेटर, जूते आदि दिए जाते हैं। साथ ही दोपहर के समय मिड-डे-मील के तहत भोजन भी दिया जाता है। इस भोजन में कई तरह के व्यंजन और फल आदि शामिल किए जाते हैं। इसके लिए राशि सरकार की ओर से दी जाती है। अब शासन की ओर से जिले के स्कूलों में एमडीएम की कन्वर्जन कास्ट के दो करोड़ रुपये मिले हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि एमडीएम के कन्वर्जन कास्ट के रूप में मिली दो करोड़ की राशि को जिले के परिषदीय स्कूलों में भेजने की तैयारी कर ली है। सभी स्कूलों में यह राशि बच्चों की संख्या के आधार पर वितरित की जाएगी। राशि मिलने पर स्कूलों में एमडीएम के राशन की कमी नहीं रहेगी।