{"_id":"5b71d3d742c79235076f639c","slug":"1534186432242-21-44-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या विवाह के लिए 42 पात्रों को मिले 21.44 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या विवाह के लिए 42 पात्रों को मिले 21.44 लाख
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या विवाह के लिए 42 पात्रों को मिले 21.44 लाख
बुलंदशहर। कन्या विवाह सहायता योजना (श्रमिक) के तहत जिले के 249 श्रमिकों ने आवेदन किए। इनमें से 32 आवेदन कैंसल हो गए और 42 पात्रों को 21.44 लाख रुपये मिल गए हैं। शेष आवेदनों की जांच जारी है। पात्रों का चयन कर उन्हें राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
सरकार की ओर से श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए कन्या विवाह सहायता योजना चलाई हुई है। इस योजना के तहत श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह के लिए 55000 रुपये की राशि दी जाती है। इसके साथ अंतरजातीय विवाह करने पर 61000 रुपये की राशि मिलती है। इस योजना का लाभ श्रमिक अपनी दो पुत्रियों के विवाह के लिए ले सकता है। योजना के तहत अब तक श्रम विभाग को 249 आवेदन प्राप्त हुए। इनकी जांच करने पर 32 आवेदन कैंसल हो गए। जबकि 42 आवेदन सही पाए जाने पर उनके पात्रों को 21.44 लाख रुपये मिल गए हैं। साथ ही शेष आवेदनों की जांच जारी है। सहायक श्रमायुक्त एसपी मौर्य ने बताया कि कन्या विवाह सहायता योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने विभाग में पंजीकृत श्रमिकों से योजना का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक आवेदन करने का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के जिले में हुए मात्र 65 आवेदन
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए अभी तक मात्र 65 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। काफी समय बीत जाने के बाद भी आवेदन करवाने में अफसर सफल नही हो रहे हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए समाज कल्याण विभाग में आवेदन करना होता है। एक शादी में 35 हजार रुपये खर्च करने का प्रावधान है। 20 हजार युवती को दिए जाते हैं। 10 हजार का सामान और पांच हजार रुपये शादी करवाने वाली संस्था को दिए जाते हैं। इस योजना के तहत जिले को 1500 सामूहिक विवाह करवाने का लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन
शादी-विवाह अनुदान योजना के लिए हुए 250 से अधिक आवेदन
बुलंदशहर। प्रदेश सरकार की ओर से गरीब और असहाय परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए शादी-विवाह अनुदान योजना भी चला रखी है। इस योजना के तहत अब तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को 250 आवेदन प्राप्त हो गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव ने बताया कि इस योजना के तहत आवेदन करने पर पात्र को 20 हजार रुपये देने का प्रावधान है। अब तक जो आवेदन प्राप्त हुए हैं। उनकी जांच शुरू हो गई है और जल्द ही पात्रों का चयन कर उनके खाते में राशि पहुंचा दी जाएगी।