{"_id":"5b71d17f42c7922e9b3a5a7d","slug":"153418584613-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने विभिन्न क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने विभिन्न क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी ने क्षेत्राधिकारियों का कार्य क्षेत्र बदला
बुलंदशहर। एसएसपी ने सोमवार सुबह विभिन्न क्षेत्राधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर दिया। एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि सीओ सिटी प्रमोद कुमार पर अब केवल नगर, कार्यालय, लाइंस, यातायात व महिला थाने का प्रभार रहेगा। पिछले कुछ दिनों से वह अतिरिक्त के रूप में अपराध, महिला सहायता प्रकोष्ठ आदि प्रभागों का चार्ज देख रहे थे। वहीं सिकंदराबाद क्षेत्राधिकारी दीक्षा सिंह को हटा दिया गया है, उन्हें क्षेत्राधिकारी अपराध, आंकिक, सीसीटीएनएस, मालखाना डिस्पोजल, कोर्ट पैरवी, भवन, चुनाव, यूपी 100, महिला सहायता प्रकोष्ठ, महिला हेल्प लाइन का प्रभार दिया गया है। उनके स्थान पर शिकारपुर से क्षेत्राधिकारी विक्रम सिंह को सिकंदराबाद का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। सीओ मनीष कुमार यादव को क्षेत्राधिकारी आंकिक, कांवड़ यात्रा, सीसीटीएनएस, माल खाना डिस्पोजल, कोर्ट पैरवी, भवन, चुनाव व डायल 100 से हटाकर शिकारपुर का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।