{"_id":"5b6f21244f1c1bf6258b45fe","slug":"153400962815-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परफारमेंस ग्रांट पाने को एक और मिला मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परफारमेंस ग्रांट पाने को एक और मिला मौका
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परफॉरमेंस ग्रांट पाने को एक और मौका
- 31 अगस्त तक ग्राम पंचायत कर सकती हैं ग्रांट के लिए आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सरकार के मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को परफॉरमेंस ग्रांट पाने के लिए एक और मौका दिया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतें निर्धारित मानक पूरा करते हुए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं। 15 सितंबर तक जिला स्तरीय समिति सूची तैयार कर निदेशालय को भेजेगी, जहां मानक पूरा करने वाली पंचायतों की परख कर उन्हें ग्रांट मुहैया कराई जाएगी।
केंद्र सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराई जाने वाली 14वें वित्त आयोग की धनराशि का 90 फीसदी फंड भेजा जाता है। शेष 10 फीसदी धनराशि केवल निर्धारित मानकों को पूरा करने वाली पंचायतों को उनकी परफॉरमेंस के आधार पर दी जाती है। इसके लिए दो मानकों को पूरा किया जाना बेहद जरूरी है। जिसमें अपने खाते का ऑडिट कराकर वित्तीय वर्ष के भीतर ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करना व पंचायतों द्वारा अपनी स्वयं की राजस्व वृद्धि गत वर्ष की तुलना में बढ़ाना शामिल है। शासन ने गत वर्ष की परफॉरमेंस ग्रांट पाने के लिए चार मानक पूरे करने वाली ग्राम पंचायतों को ही अंक पाने के लिए अर्ह व पात्र घोषित किया है, जिसमें दावे के पूर्व के दो वर्ष का लेखा प्रस्तुत करना, अपने लेखा में स्वयं के श्रोतों से आय में बढ़ोत्तरी दर्शाना, दावे के वर्ष में ग्राम पंचायत विकास योजना को पूरा करना व प्लान प्लस पोर्टल पर अपलोड करना, वर्ष 2016-17 के अनुदान का कार्यवार व्यय पंचायत राज मंत्रालय की वेबसाइट पर दर्शाना शामिल है। इसके लिए पंचायत राज अधिकारी को इसका प्रचार प्रसार के लिए एडीओ पंचायत की प्रधानों के साथ बैठक आयोजित कराने पर जोर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों को शासन ने परफॉरमेंस ग्रांट पाने के लिए एक और मौका दिया है। इसके तहत इच्छुक ग्राम पंचायत 31 अगस्त तक आवेदन कर सकती हैं।