फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री

आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री

Sat, 11 Aug 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री
आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री
विज्ञापन

फोटो समाचार
- देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़वल बनारस में शनिवार सुबह पकड़ी फैक्ट्री
- मौके से अवैध शराब के बने 125 पव्वों समेत एक आरोपी को भी दबोचा, एक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़वल बनारस में चल रही अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण व बनी हुई अवैध शराब समेत एक आरोपी को दबोचा, जबकि उसका साथी तस्कर भागने में कामयाब रहा।

जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा जिलेभर में शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी निरीक्षक शैलेश कुमार शुक्ला व निरीक्षक जीपी गुप्ता को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव कुड़वल बनासर में अवैध शराब की फैक्ट्री का काम धड़ल्ले से चल रहा है। सूचना मिलते ही शनिवार सुबह दोनों निरीक्षकों ने टीम समेत गांव कुड़वल बनारस निवासी अजीत कुमार के घर पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मौके से मकान मालिक अजीत कुमार को अवैध शराब का निर्माण करते हुए दबोच लिया, लेकिन सप्लाई कर रहा तस्कर बाइक सवार गिरीश कुमार पुत्र मान सिंह भागने में कामयाब रहा। टीम ने मौके से बनी हुई अवैध शराब के 125 पव्वे और 180 पव्वे बुलेट ब्रांड की अवैध देशी शराब, 425 नकली ढक्कन, नकली नेक सील, नकली क्यूआर कोड और भारी मात्रा में खाली मिस इंडिया के रेपर लगे पव्वे, कलर, एक गैलन में 10 लीटर अवैध शराब, सूजा, कैंची आदि उपकरण समेत एक बाइक भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली देहात में आबकारी अधिनियम व आईपीसी की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। टीम में इस दौरान दोनों निरीक्षकों समेत राज वल्लभ शर्मा, प्रदीप कुमार, पंकज यादव, विनोद कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed