{"_id":"5b6f21204f1c1bf2258b469b","slug":"15340096251-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे इंतजार के बाद झमाझम बरसे बदरा, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे इंतजार के बाद झमाझम बरसे बदरा, मिली राहत
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद झमाझम बरसे बदरा, मिली राहत
बुलंदशहर। आषाढ़ में तो लोग बारिश के लिए तरस गए, लेकिन सावन में बारिश नहीं होने से सबकी चिंता बढ़ गई। ऐसा नहीं रहा कि बादल न छाए हों, लेकिन कहीं मेहरबान तो कभी बेरुखी का सिलसिला जारी रहा। शनिवार सुबह से लोगों को उमस बेहाल कर रही थी, लेकिन लंबे इंतजार के बीच दोपहर बाद झमाझम बरसे बदरा ने उमस से राहत दिला दी। बारिश होने से मौसम भी खुशगवार हो गया।
बारिश होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। बारिश होने से किसानों की कुछ चिंता भी दूर हो गई। फसलों को बारिश का पानी संजीवनी वरदान साबित होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि बादल छाए रहेंगे और अभी लगातार बारिश के भी आसार बन रहे हैं।