{"_id":"5b6f211f4f1c1bf5258b4683","slug":"15340096234-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ात्रता सूची से छूटे गरीबों के भी बनेंगे शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ात्रता सूची से छूटे गरीबों के भी बनेंगे शौचालय
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पात्रता सूची से छूटे गरीबों के भी बनेंगे शौचालय
- वंचित पात्रों को चिन्हित करने के लिए जिले में शुरू हुआ सर्वे
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। 2011 की जनगणना के हिसाब से तय हुए पात्रों के अलावा अब सरकार गरीबों का सर्वे कराकर उनके यहां भी शौचालय बनवाए जाएंगे। पंचायती राज विभाग की ओर से गरीब पात्रों का सर्वे शुरू कर दिया गया है।
वर्तमान में पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार की गई सूची में शामिल पात्रों को ही शौचालय का लाभ दिया जा रहा है। विभागीय अफसरों के मुताबिक पूर्व में तैयार की गई सूची में पात्रों को चिन्हित कर शामिल किया गया था। सूची से अलग भी काफी पात्र ऐसे रह गए, जिनको सूची में शामिल नहीं किया जा सका था। अभी तक ऐसे पात्र सूची में शामिल नहीं हैं और उन्हें शौचालय का लाभ नहीं मिला है। लेकिन अब शासन ने इन्हें भी शौचालय का लाभ देने के आदेश जारी किए हैं। शासन से मिले दिशा-निर्देशों के बाद विभाग ने जिले में पात्रों के चयन के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बेसलाइन सूची से बाहर पात्रों को चिन्हित कर उन्हें शौचालय का लाभ दिया जाएगा।
संपन्न लोगों से भी शौचालय बनाने की होगी अपील
जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि निरीक्षण में देखा जा रहा है कि कई लोग संपन्न होने के बाद भी शौचालय का निर्माण न कराकर खुले में शौच के लिए जा रहे हैं। अब विभाग ऐसे लोगों से मिलकर उनसे शौचालय निर्माण के साथ उसका प्रयोग करने की अपील करेगा। ताकि दो अक्टूबर तक जिले को ओडीएफ किया जा सके।