{"_id":"5b6f211d4f1c1bef258b4609","slug":"153400962119-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क बस यात्रा करवाने की तैयारी में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क बस यात्रा करवाने की तैयारी में जुटे अफसर
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर बहनों को नि:शुल्क बस यात्रा का मिलेगा लाभ
- अफसरों का दावा 25 अगस्त से निर्धारित समय पर शुरू होगी बसाें की सुविधा
- शासन ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बस यात्रा नि:शुल्क करवाने के दिए हैं आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन से मिले आदेश के बाद नगर स्थित डिपो से जाने वाली बसों में रक्षाबंधन पर्व पर इस बार भी बहनों (महिलाओं) को नि:शुल्क यात्रा करने का अवसर मिलेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इसके लिए डिपो में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बहनें 25 अगस्त की मध्य रात्रि से 26 अगस्त की मध्य रात्रि तक नि:शुल्क सेवा का लाभ ले सकेंगी।
रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को भाइयों के घर पहुंचने के लिए विगत वर्ष प्रदेश सरकार ने नि:शुल्क बस यात्रा की सेवा दी थी। इस वर्ष भी बहनों को नि:शुल्क यात्रा के लिए प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। रक्षाबंधन पर्व पर 25 अगस्त की रात 12 बजे से 26 अगस्त की रात 12 बजे तक यह सुविधा नगर के डिपो से उपलब्ध रहेगी। शासन के आदेश पर डिपो पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। अफसरों के अनुसार बहनों की सुविधाजनक यात्रा के लिए सारी व्यवस्थाएं की जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जेडए नोमानी ने बताया कि बहनों को भाइयों के घर पहुंचाने के लिए नगर डिपो से 115 बसों का शत-प्रतिशत संचालन किया जाएगा। बताया कि नि:शुल्क यात्रा का आदेश जनपद की सभी डिपो की बसों के लिए भी है।