{"_id":"5b6f211a4f1c1be6258b4600","slug":"153400961814-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र
- अनुदान लेने के लिए किसान को करवाना होगा पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सरकार ने किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र देने का निर्णय लिया है। इसके लिए किसानों को विभाग में पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद उनका चयन पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर होगा।
बता दें कि शासन की ओर से किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र आदि उपलब्ध करवाए जाते हैं। शासन ने इस बार भी किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र देने का निर्णय लिया है। विभागीय अफसरों के अनुसार सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं चला रही थी। अनुदान पर कृषि यंत्र देने की योजना भी इसी का एक हिस्सा है। इसके लिए किसान को कृषि विभाग में पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद ही इस योजना का लाभ मिलेगा। अनुदान की राशि किसान के बैंक खाते में सीधे जाएगी।
शासन के आदेश पर कृषि यंत्रीकरण माह के तहत किसानों को अनुदान पर हस्तचालित स्प्रेयर मशीन, फुट स्प्रेयर मशीन, मूंगफली छीलने की मशीन, पावर टिलर, हैप्पी सीडर, रेज्डवेड प्लांटर, रिवर्सिवल मेकेनिकल प्लाऊ, जीरो ट्रिल सीड कम, टीलाइजर डिल, इको फ्रेंडली लाइट ट्रैप, शुगरकेन कटर प्लांटर, स्ट्रारीपर, रीपर, सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, पैडी स्ट्रा चापर, रोटरी स्लेशर, श्रबमास्टर और स्माल ऑयल एक्सट्रेक्षन आदि कृषि यंत्र मिलेंगे।
विज्ञापन
कोट
अनुदान पर कृषि यंत्र का लाभ किसानों को आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। इसके लिए किसान को यंत्र खरीद की रसीद उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद अनुदान की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाएगी। - आरपी चौधरी, उप कृषि निदेशक, बुलंदशहर।