{"_id":"5b6f21184f1c1bf3258b4631","slug":"15340096169-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन शिक्षक और दो कर्मचारी मिले गायब, काटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन शिक्षक और दो कर्मचारी मिले गायब, काटा वेतन
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण में दो प्रधानाचार्य, एक शिक्षक, दो कर्मचारी मिले गायब, काटा वेतन
- डीआइओएस ने एएसबी इंटर कॉलेज बैर बादशाहपुर और इंटरमीडिएट कॉलेज ककोड़ का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शनिवार को एएसबी इंटर कॉलेज बैर बादशाहपुर और इंटरमीडिएट कॉलेज ककोड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो प्रधानाचार्य, एक शिक्षक और दो कर्मचारी गायब मिले। डीआईओएस ने तत्काल प्रभाव से इनके वेतन काटने के आदेश दिए हैं। साथ ही दोनों विद्यालयों में खामियां मिलने पर उपस्थित सभी को कड़ी फटकार लगाई।
जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह 9:40 बजे उन्होंने एएसबी इंटर कॉलेज बैर बादशाहपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजीव और सुभाष अनुपस्थित पाए गए। इन तीनों का तत्काल प्रभाव से एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। विद्यालय में साफ-सफाई का अभाव और कई तरह की खामियां भी मिली, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा इस विद्यालय के सहायक अध्यापक अर्जुन सिंह की ट्यूशन पढ़ाने की शिकायत मिली। इस पर उन्होंने प्रधानाचार्य को इस अध्यापक को तत्काल नोटिस जारी कर ट्यूशन पढ़ाने से रोकने के भी आदेश दिए। इससे पहले डीआईओएस ने 9:15 बजे इंटरमीडिएट कॉलेज ककोड़ का निरीक्षण किया। यहां पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार चौहान और सहायक अध्यापक यशपाल सिंह अनुपस्थित पाए गए। डीआईओएस ने इनके भी दो-दो दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं। डीआईओएस आरके तिवारी ने कहा कि उन्होंने विद्यालयों का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया है। निरीक्षण में यदि कोई शिक्षक-कर्मचारी अनुपस्थित मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह विद्यालय में सभी सुविधाएं और व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं।