फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच होगी आईटीआई सेमेस्टर परीक्षा

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी आईटीआई सेमेस्टर परीक्षा

Fri, 03 Aug 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी आईटीआई सेमेस्टर परीक्षा
कड़ी सुरक्षा में होगी आईटीआई सेमेस्टर परीक्षा
विज्ञापन

- परीक्षा कें द्रों में राजकीय व निजी आईटीआई के कर्मचारी नहीं कर सकेंगे प्रवेश
- परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र से मिलेगी एंट्री, मोबाइल, घड़ी व पर्स आदि पर रहेगा प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। विगत वर्षों में आईटीआई की परीक्षा में नकल का भंडाफोड़ होने के मामलों को इस बार जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। 6 अगस्त से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षा को कड़ी सुरक्षा में कराने का निर्णय लिया है। परीक्षार्थी अपने साथ मेाबाइल, घड़ी और पर्स आदि नहीं ले जा पाएंगे। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्र में एंट्री मिलेगी।
परीक्षा को निर्धारित किए गए 18 परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू रहेगी और 200 मीटर की परिधि में कोई भी नहीं रहेगा। वहीं इस बार परीक्षा केंद्रों में राजकीय और निजी आईटीआई के कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगेगी। परीक्षार्थी केंद्र में 30 मिनट पहले प्रवेश करेगा। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के साथ अपनी एक फोटोयुक्त आईडी भी लानी होगी। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल, घड़ी और पर्स आदि नहीं ले जा सकेंगे। यदि किसी ने इन आदेश और नियमों को तोड़ा तो उसे परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है। परीक्षा के लिए आईटीआई के प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है और जिला प्रशासन की ओर से उन्हें सख्त आदेश दिए गए हैं कि किसी भी तहर की हीलाहवाली और शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


कोट-
इस बार आईटीआई की सेमेस्टर परीक्षा नकल रहित होगी। इसके लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं। आदेश का पालन नहीं करने पर परीक्षा को परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा। जिला प्रशासन की ओर से भी सख्त हिदायत दी गई है कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा और कैमरे की बीच होनी चाहिए। - अब्दुल्ला सलमान, प्रधानाचार्य, सरकारी आईटीआई सहकारी नगर और परीक्षा के नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed