{"_id":"5b63486f4f1c1b9b3e8b4c4e","slug":"15332332579-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की टक्कर से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की टक्कर से छात्रा की मौत
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की टक्कर से छात्रा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो।
शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर धतूरी के पास सड़क किनारे खड़ी 20 वर्षीय छात्रा को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बुलंदशहर जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ज्वार खेड़ा निवासी देवराज की 20 वर्षीय पुत्री नीलम शिकारपुर स्थित श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय में बीएससी बायोटैक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चिट्टा में अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार की शाम कालेज से लौटते समय वाहन से उतरकर गांव जाने के लिये धतूरी के पास सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान तेज गति से आई नरौरा डिपो की रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बुलंदशहर जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ श्यौपाल सिंह ने बताया कि मृतका के मामा ओमप्रकाश की ओर से रोडवेज बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।