फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कम राशन वितरण करने पर 22 दुकानदारों को नोटिस

कम राशन वितरण करने पर 22 दुकानदारों को नोटिस

Wed, 01 Aug 2018 11:38 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
कम राशन वितरण करने पर 22 दुकानदारों को नोटिस
कम राशन वितरण करने पर 22 दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन

- ग्रामीणों की शिकायत पर अफसरों ने जारी किए कारण बताओ नोटिस
- नोटिस का जवाब नहीं देने पर होगी आगामी विभागीय कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में सरकारी राशन की दुकानों पर कम राशन वितरण की शिकायतें मिल रही हैं। गड़बड़ी करने वाले 22 दुकानदारों को अधिकारियों ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि जिले में 1426 सरकारी राशन की दुकान हैं। इन दुकानों से प्रत्येक माह फूड सिक्योरिटी योजना के तहत 6.50 लाख परिवारों के 26 लाख से अधिक सदस्यों को सस्ता गेहूं और चावल वितरित होता है। जब से यह योजना संचालित हुई है तब से कम राशन, राशन की ब्लैकमेलिंग आदि शिकायतों का दौर जारी है। शिकायतों का निस्तारण भी होता है। बावजूद दुकानदारों की शिकायत नहीं रुक रही। अब जुलाई माह में कम राशन वितरण की विभाग को 22 दुकानदारों की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत मिलने पर अफसरों ने सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर कम राशन वितरण करने के संबंध में जवाब मांग लिया है। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि 22 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही मामले की जांच की जा रही है, शिकायत सही पाए जाने पर दुकान निलंबित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed