{"_id":"5b60a7324f1c1bb8538b6501","slug":"15330609088-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर में तय हो जाएंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर में तय हो जाएंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर में तय हो जाएंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र
बुलंदशहर। वर्ष 2019 की यूपी बोर्ड परीक्षा के केेंद्र निर्धारण का कार्य जिले में शुरू हो गया है। छह अगस्त तक निजी, एडेड और राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेज की आवश्यक जानकारी जुटाई जानी है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा से जुड़े समस्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है।
यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा इस बार नकलविहीन व पारदर्शिता पूर्ण सम्पन्न हुई थी। इस साल भी बोर्ड द्वारा यही कवायद की जा रही है। बोर्ड परीक्षा समय पर शुरू कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस को आदेशित किया है। परिषद द्वारा जारी की गई गाईडलाइन जनपद के राजकीय, एडेड और निजी कॉलेज के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को भेज दी गई है। इसके तहत स्कूल प्रबंध तंत्र को अगस्त माह के पहले सप्ताह में परीक्षा केंद्रों से जुड़ा ब्योरा ऑनलाइन करना है। परीक्षा केंद्र के निर्धारण के लिए मानक तय हो चुके हैं। कॉलेज की आधारभूत सूचनाओं का भौतिक सत्यापन डीआईओएस द्वारा कराया जाएगा। 31 अगस्त तक इस कार्यवाही को पूरा कर परिषद को रिपोर्ट भेजनी है। इसके बाद आपत्तियों पर सुनवाई मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक 25 सितंबर तक करेंगे। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में परीक्षा केंद्र फाइनल कर दिए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए जाने वाले परीक्षा केेंद्र निर्धारण का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए बोर्ड द्वारा आवश्यक जानकारी जुटाई जाएगी और इसके लिए जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है।