{"_id":"5b60a56d4f1c1bb35d8b684e","slug":"15330604566-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपंजीकृत ई-रिक्शाओं की धरपकड़ को चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपंजीकृत ई-रिक्शाओं की धरपकड़ को चलेगा अभियान
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपंजीकृत ई-रिक्शाओं की धरपकड़ को चलेगा अभियान
बुलंदशहर। नगर की सड़कों पर बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा चलाए जा रहे हैं। जो आए दिन नगर में जाम का कारण बन रहे हैं। पुलिस और यातायात विभाग द्वारा सख्ती न होने से इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। जल्द ही संभागीय परिवहन विभाग इनकी घरपकड़ के लिए अभियान चलाएगा।
नगर में ई-रिक्शों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे नगर में ई-रिक्शों की बाढ़ सी आ गई है। सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे अधिकांश ई-रिक्शाओं का एआरटीओ विभाग में पंजीकरण भी नहीं है। एआरटीओ प्रशासन मुहम्मद कय्यूम ने बताया कि नगर में चलने वाले करीब 2200 ई-रिक्शाओं का पंजीकरण कराया गया है। जिन ई-रिक्शाओं का पंजीकरण नहीं है, जल्द से जल्द करा लें, अन्यथा जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।