फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ना गार्डिनिंग है, ना तार कसे जाते, अक्सर होती हैं दुघर्टनाएं

ना गार्डिनिंग है, ना तार कसे जाते, अक्सर होती हैं दुघर्टनाएं

Tue, 31 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
ना गार्डिनिंग है, ना तार कसे जाते, अक्सर होती हैं दुघर्टनाएं
ना गार्डिनिंग है, ना तार कसे जाते, अक्सर होती हैं दुघर्टनाएं
विज्ञापन


बुगरासी। गांव जलालपुर में एचटी लाइन के टूटे हुए तार की चपेट में आने से मंगलवार को नील गाय की मौत हो गई थी। कस्बा क्षेत्र में इस प्रकार की दुघर्टनाएं अक्सर होती रहती हैं। एचटी लाइन के नीचे क्षेत्र भर में न तो गार्डिंनिंग की गई है और न ही सही से तार कसे हुए हैं। अक्सर विद्युत तार के नीचा होने के कारण किसानों की फसल में आग लगने के साथ पशुुओं की मौत होती रहती है।
लगभग दो माह पूर्व कस्बे के बरहाना रोड पर एचटी लाइन का तार टूटकर पोल से छू गया था। इससे पोल पर आए करंट की चपेट में आने से बकरी की मौत हो गई थी जबकि बकरी चरा रहा युवक बाल-बाल बच गया था। पांच जून को गांव बुकलाना में जंगल में एचटी लाइन का तार टूट गया जिसके चपेट में आने से कटिया की मौत हो गई। इसमें कटिया के साथ किसान की पत्नी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बची थी। इसके अतिरिक्त भी एचटी लाइन के विद्युत तार टूटने और ढीला होने पर आपस में स्पार्किंग से ईंख व गेहूं आदि की फसल जलकर राख हो चुकी हैं। बीच बस्ती से लेकर खेतों और घरों के ऊपर जा रही 11 और 33 हजार की लाइन नीची होने के साथ बिना गार्डिनिंग के ही लगाई गई हैं। लोगों की बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन


चेयरमैन की कोठी भी नहीं है सुरक्षित, टला था बड़ा हादसा
- नगर चेयरमैन आरिफ सईद खान की कोठी के प्रांगण के ऊपर से 33 हजार की लाइन जा रही है। इस लाइन की गार्डनिंग तक नहीं है। आए दिन इसी लाइन के नीचे कार्यक्रम होते रहे हैं। 31 मार्च को अचानक लाइन में फाल्ट होने से विस्फोट हुआ था जिसमें कोठी के अंदर लगे पोल में करंट उतर आया था। इससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई थी। यह लाइन चेयरमैन की कोठी सहित आसपास के लगभग 10 घरों के ऊपर से गुजर रही है। इसके अतिरिक्त बस स्टैंड, दौलतपुर रोड आदि बस्ती में है और 11 हजार की लाइन बिना गार्डनिंग के ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आए दिन होने वाली दुघर्टनाओं को देखते हुए गार्डनिंग के चलते सर्वे किया जा रहा है। इस्टीमेट तैयार कर जल्द ही सभी एचटी लाइन की गार्डिनिंग कर दी जाएगी।-सचिन कुमार, जेई पावर कारपोरेशन बुगरासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed