{"_id":"5b5f5ba34f1c1b05468b4fd1","slug":"15329760309-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल और इंटर रेगुलर के पांच अगस्त तक भरे जाएंगे फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल और इंटर रेगुलर के पांच अगस्त तक भरे जाएंगे फार्म
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल और इंटर रेगुलर के पांच अगस्त तक भरे जाएंगे फार्म
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटर रेगुलर परीक्षा के फार्म भरने शुरू हो गए हैं। छात्र-छात्राओं के फार्म भरवाने की जिम्मेदारी विद्यालयों की होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार फार्म भरवाने से संबंधित बोर्ड से मिले आदेशों से सभी प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 2019 की रेगुलर परीक्षा के फार्म भरवाने से संबंधित आदेश प्राप्त हो गए हैं। फार्म पांच अगस्त तक भरे जाएंगे। इसके साथ ही प्राइवेट परीक्षा के फार्म भी भरे जा रहे हैं और इसके लिए जिले के 18 विद्यालय पहले ही निर्धारित किए जा चुके हैं। साथ ही यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि फार्म भरते समय किसी तरह की त्रुटि न रहे, जिससे बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। छात्र-छात्राओं को भी चाहिए कि वह अपने फार्म भरते समय सजग रहे और सभी दस्तावेज संलग्न करें।