फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संशोधन की आस में शिक्षक पहुंचे बीएसए के द्वार

संशोधन की आस में शिक्षक पहुंचे बीएसए के द्वार

Tue, 31 Jul 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
संशोधन की आस में शिक्षक पहुंचे बीएसए के द्वार
संशोधन की आस में शिक्षक पहुंचे बीएसए के द्वार
विज्ञापन


बुलंदशहर। दूसरे जिले से स्थानांतरण होकर आए शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन हो चुका है लेकिन मनपसंद स्कूल न मिलने के कारण वह अभी भी संशोधन की आस लगाए बैठे है। इसी आस में सोमवार को शिक्षक बीएसए के पास पहुंचे तथा अपना दुखड़ा रोया लेकिन बीएसए ने साफ कर दिया कि अब किसी भी शिक्षक का संशोधन नहीं होगा।

अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत दूसरे जिलों से 268 शिक्षक आए हैं। इन शिक्षकों की शुरूआत से ही पहली पसंद सिकंदराबाद ब्लॉक के स्कूल रहे। इसके लिए वह सिफारिश और जुगाड़ लगाने में लगे रहे। लेकिन काउंसिलिंग के बाद उन्हें ऐसे स्कूल आवंटित किए गए जो शिक्षक विहीन और एकल थे। लेकिन मनपसंद स्कूल की चाह में अधिकतर शिक्षकों ने अभी तक ज्वाइन नहीं किया। इसी आस में शिक्षक सोमवार को कार्यालय पहुंचे और बीएसए को स्कूल आवंटन में संशोधन करने की मांग की। किसी ने स्कूल दूर बताया तो किसी ने बीमारी का बहाना बनाकर स्कूल बदलने की मांग की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने इन शिक्षकों को साफ तौर पर बता दिया कि अब उनका संशोधन नहीं होगा। शासन की ओर से भी आदेश प्राप्त हो गया कि अब संशोधन और अन्य कार्य के लिए किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जाएगा। सभी शिक्षकों को उन्हीं स्कूल में ड्यूटी करनी होगी, जो स्कूल उन्हें आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed