{"_id":"5b5f59844f1c1b6f548b784a","slug":"15329754868156-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसरा योजना के तहत 156 आवासों के लाभार्थियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसरा योजना के तहत 156 आवासों के लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसरा योजना के तहत 156 आवासों के लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
बुलंदशहर। आसरा आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों के लाभार्थियों को अब अतिरिक्त धनराशि मिलेगी। इसके लिए शासन ने आदेशों से अवगत करा दिया है। योजना से नगर पंचायत छतारी के 156 लाभार्थी लाभान्वित होंगे।
शहरी गरीबों के लिए अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों में आसरा योजना (आवासीय भवन) के तहत नगर पंचायत छतारी में 156 आवासों का निर्माण किया जा रहा है। योजना को पूरा करने के लिए शासन द्वारा 3.64 करोड़ की धनराशि जारी की जानी थी। जिसके सापेक्ष 19 जनवरी 2014 को पहली किस्त के तौर पर आधी धनराशि 1.82 लाख रुपये जारी कर दी गई थी। जबकि दूसरी व अंतिम किस्त 28 जुलाई 2015 को जारी कर दी गई थी। बजट में आवासों का निर्माण कार्य और कुछ आवश्यक कार्य अधूरे रह गए थे। जिसके चलते अफसरों ने शासन से और धनराशि की मांग की थी। अब विशेष सचिव अनिल कुमार वाजपेयी ने डीएम व नगर पंचायत छतारी को आदेश जारी करते हुए 1.48 करोड़ रुपये का बजट और जारी किया गया है। जारी किए गए बजट से 156 आवासों के लाभार्थी लाभान्वित होंगे।