फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   माध्यमिक विद्यालयों में हुई 37 सेवानिवृत शिक्षकों की नियुक्ति

माध्यमिक विद्यालयों में हुई 37 सेवानिवृत शिक्षकों की नियुक्ति

Sat, 21 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में हुई 37 सेवानिवृत शिक्षकों की नियुक्ति
माध्यमिक विद्यालयों में 37 सेवानिवृत्त शिक्षकों की हुई नियुक्ति
विज्ञापन

- मानदेय पर नियुक्त हुए शिक्षकों में से 20 को मॉडल स्कूलों में किया तैनात
- शेष शिक्षकों को राजकीय विद्यालयों में किया जाएगा तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। लंबे इंतजार के बाद माध्यमिक विद्यालयों में 37 सेवानिवृत्त शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। मानदेय पर नियुक्त किए गए इन शिक्षकों में से 20 को मॉडल स्कूलों में तैनात कर दिया है। जबकि शेष शिक्षकों को राजकीय विद्यालयों में तैनात करने की तैयारी है।

माध्यमिक विद्यालयों में चल रही शिक्षकों की कमी को देखते हुए शासन ने सेवानिवृत्त शिक्षकों की नियुक्ति मानदेय पर करने के आदेश दिए थे। इस पर जिला स्तरीय अफसरों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। काफी जद्दोजहद के बाद जिले से लगभग 48 आवेदन प्राप्त हुए थे। जब इन सेवानिवृत्त शिक्षकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया तो 37 शिक्षक ही शामिल हो पाए थे। इंटरव्यू देने वाले शिक्षकों की सूची शासन और माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी थी। लेकिन लंबे इंतजार के बाद अब जाकर इन शिक्षकों की नियुक्ति को हरी झंडी मिली है और जिला विद्यालय निरीक्षक ने उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि जो सेवानिवृत्त शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। उनमें से 20 शिक्षकों को जिले में संचालित 10 मॉडल स्कूलों में तैनात कर दिया है। इसके साथ ही शेष शिक्षकों को राजकीय विद्यालयों में तैनात किया जा रहा है। इन शिक्षकों की नियुक्ति से मॉडल और राजकीय विद्यालयों में कुछ हद तक शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी और इसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed