{"_id":"5b536a174f1c1b572f8b5c77","slug":"15321932998-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐप से मिलेगी परिवार नियोजन की सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐप से मिलेगी परिवार नियोजन की सामग्री
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ऐप से मिलेगी परिवार नियोजन की सामग्री
बुलंदशहर। अब गांव में परिवार नियोजन में प्रयोग होने वाली सामग्री के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ऐप पर सूचनाएं पोस्ट करते ही सीएचसी-पीएचसी अधीक्षक को सूचनाएं मिल जाएंगी और उन्हें जरूरी सामग्री मुहैया करा दी जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत फैमिली प्लानिंग लाजेस्टिक प्रबंधन सूचना प्रणाली को और प्रभावी बनाया जा रहा है। अब एएनएम और आशाओं को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, बल्कि अपनी डिमांड को ऐप पर पोस्ट करना होगा। ऐप पर सूचनाएं डालते ही संबंधित एमओवाईसी को सूचनाएं मिल जाएंगी। इससे गांव में अब समय से परिवार नियोजन की सामग्री पहुंच जाया करेगी। ब्यूरो