फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पुलिस न दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश पवन

पुलिस न दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश पवन

Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस न दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश पवन
पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश पवन को दबोचा
विज्ञापन

- गत वर्ष अमित उर्फ मोनू यादव की हत्या के मामले में चल रहा था फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में गत वर्ष हुई एक हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजारी बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार देर रात धर दबोचा। घटना का खुलासा पुलिस पूर्व में ही कर चुकी थी। पकड़े गए आरोपी की पुलिस को पिछले करीब एक वर्ष से तलाश थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार देर रात क्षेत्र में वांछितों की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान सूचना मिली कि बीते वर्ष अमित उर्फ मोनू यादव नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार चल रहा एक बदमाश गुर्जर चौराहे पर कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच टीम ने देर रात आरोपी की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी की शिनाख्त पवन उर्फ पवनेश पुत्र श्यामवीर निवासी नगला नथा थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी के रुप में हुई। आरोपी ने गत वर्ष तीन अक्टूबर को फैक्ट्री जाते समय मोनू यादव की हत्या कर दी थी। पुलिस हत्याकांड के मामले में पूर्व में ही मृतक की पत्नी समेत अन्य लोगों को दबोच कर चुकी है। आरोपी पवन फरार चल रहा था। उस पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed