{"_id":"5b5222c04f1c1b61508b4695","slug":"153210950017-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के साथ दुष्कर्म, जेठ पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता के साथ दुष्कर्म, जेठ पर लगाया आरोप
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता के साथ दुष्कर्म, जेठ पर आरोप
- पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब इसकी शिकायत ससुरालीजनों से की तो उन्होंने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों वह अपने मायके गई हुई थी। 18 जुलाई की दोपहर को वह अपनी ससुराल लौटी थी। उस दौरान घर पर उसका जेठ अकेला मौजूद था। पीड़िता ने जब जेठ से अन्य परिजनों के बारे में जानकारी की तो उसने बताया कि सभी लोग किसी काम से बाहर गए हुए हैं। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को पकड़ लिया और दूसरे कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों के लौटने पर सारी घटना बताई तो आरोपी ससुरालीजनों ने जेठ से कुछ कहने के बजाए उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।