{"_id":"5b50d2694f1c1b27618b5b1b","slug":"153202339819-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फोटो बताएगा गांव में विकास कार्य हुआ या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फोटो बताएगा गांव में विकास कार्य हुआ या नहीं
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब फोटो बताएगी गांव में विकास कार्य हुआ या नहीं
- शासन ने ग्राम प्रधानों से इस वर्ष हुए विकास कार्यों की फोटो मांगी
- विकास कार्य की फोटो नहीं देने पर हो सकती है प्रधान व सचिव पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। गांव में इस वर्ष अब तक विकास कार्य हुए हैं या नहीं, इसका खुलासा फोटो करेगी। शासन ने इसके लिए ग्राम प्रधानों से फोटो मांगी हैं। चेतावनी दी है कि यदि किसी ग्राम प्रधान या सचिव ने फोटो नहीं दी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शासन से आदेश मिला है कि अब तक जिले के गांवों में हो चुके विकास कार्यों की फोटो ली जाए। फोटो देने का काम ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव का होगा। फोटो जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी। वहां से यह शासन को भेजी जाएंगी। उन्होंने बताया कि शासन ने यह आदेश गांव में हो रहे विकास कार्यों की सच्चाई का पता लगाने के लिए हैं। यदि किसी ग्राम प्रधान या सचिव ने फोटो नहीं दिए तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। अमरजीत सिंह ने बताया कि इस आदेश से सभी ग्राम प्रधानों और सचिवों को अवगत करवा दिया गया है। विकास कार्यों की फोटो देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले की सभी 951 ग्राम पंचायतों में 14वें वित्त आयोग और अन्य मद से सरकार की ओर से मिली करोड़ों की राशि से विकास कार्य हो रहे हैं। जल्द ही गांवों में चल रहे विकास कार्यों का सत्यापन भी किया जाएगा।