फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जीवित महिला को मृत दर्शाकर दर्ज की फर्जी विरासत

जीवित महिला को मृत दर्शाकर दर्ज की फर्जी विरासत

Thu, 19 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
जीवित महिला को मृत दर्शाकर दर्ज की फर्जी विरासत
जीवित महिला को मृत दर्शाकर कागजों में दर्ज की फर्जी विरासत
विज्ञापन

- पीड़िता ने लेखपाल पर आरोप लगाते हुए एसडीएम से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर/शिकारपुर। तहसील में तैनात लेखपाल ने जीवित महिला को मृत दर्शाकर उसके भूमि सम्बन्धी अभिलेखों में विरासत दर्ज कर दी। पीड़िता को जब इसकी भनक लगी तो वह शिकायत लेकर एसडीएम के पास पहुंची, एसडीएम ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
शिकारपुर तहसील क्षेत्र के परगना पहासू क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी ओमवती पत्नी सुरेन्द्र प्रकाश का नाम ग्राम स्थित भूमि के गाटा संख्या 127 व 128 में पुत्र दिनेश चन्द व राजीव कुमार के साथ बतौर सह खातेदार दर्ज हैं। 2 जनवरी 2018 को राजस्व निरीक्षक के आदेश पर महिला का नाम मृतक के रूप में दर्ज कर उनके स्थान पर पुत्र दिनेश व राजेश का नाम बतौर वारिश दर्ज करा दिए। महिला ने एसडीएम हिमांशु गुप्ता को शिकायत पत्र देकर भूमि अभिलेख में गलत व फर्जी तरीके से दर्ज की गई विरासत को हटवाने तथा गलत विरासत दर्ज कराने वाले लेखपाल के खिलाफ कार्यवाई की मांग की। मामले की शिकायत एसडीएम के दरबार में पहुंची तो तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने मामले की जांच कर फर्जी विरासत को हटाने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन


खुली बैठक में बताया था मृत
जानकारी के अनुसार गांव में वारिसान बदलवाने के लिए खुली बैठक का आयोजन कराया था। बताया जा रहा है कि बैठक में ग्रामीणों ने महिला को मृत बता दिया था। जिसके आधार पर वारिसान से महिला का नाम हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
विरासत दर्ज कराने के लिये गांव गांव अभियान चलाया गया था। चूंकि महिला अलीगढ़ में रहती है। खुली बैठक में ग्रामीणों द्वारा उसे मृत बता दिया गया। महिला जिंदा है उसकी विरासत को रद कर अभिलेखों में पूर्व की भांति उसका नाम दर्ज कराने के निर्देश दे दिये गए हैं। - हिमांशु गुप्ता, एसडीएम शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed