फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एसडीएम ने नागरिकों की बैठक ली

एसडीएम ने नागरिकों की बैठक ली

Thu, 19 Jul 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने नागरिकों की बैठक ली
एसडीएम ने नागरिकों की बैठक ली
विज्ञापन

गुलावठी। एसडीएम सदर अरविंद कुमार सिंह ने बुधवार को थाना प्रांगण में नागरिकों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर कदम उठाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने नागरिकों से सुझाव एवं सहयोग मांगा है। एसडीएम ने नगर पालिका परिषद, पीडब्ल्यूडी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कांवड़ मार्ग में आने वाली परेशानियों का समाधान करें। एसडीएम ने निर्देश दिया कि सड़कों पर वाहन न खड़े होने दें। सड़कों के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाएं। चौराहों पर खड़ी होने वाली बसों को नये बस अड्डे पर पहुंचाया जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को लगने वाली साप्ताहिक पशु पैठ बंद रखें। सड़कों के गड्ढे भरवाएं तथा स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करें। किसी भी तरह से शांति व्यवस्था की स्थिति खराब न होने पाए। बैठक में मौजूद सीओ दीक्षा सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भड़ाना, पालिकाध्यक्ष काले पहलवान, नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह, एसीएमओ डॉ.भूदेव प्रसाद, नरेश यादव, अकरम मुकद्दम, रमेश चंद जैन, संजीव तेवतिया, आफाक अहमद, कुलदीप सिंहल, सतपाल प्रधान, अशोक कंसल, संजीव गोयल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed