{"_id":"5b4ba4d74f1c1b3d748b510e","slug":"153168405320-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर कलेक्ट्रेट कर्मी के पुत्र से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर कलेक्ट्रेट कर्मी के पुत्र से लाखों की ठगी
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर कलेक्ट्रेट कर्मी के पुत्र से लाखों की ठगी
बुलंदशहर। एक कलक्ट्रेट कर्मी के पुत्र को नौकरी लगने का झांसा देकर करीब एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने नौकरी के लिए ऑनलाइन साइट पर आवेदन किया था। कलक्ट्रेट कर्मी राजेश गुप्ता के पुत्र रोहित ने तहरीर देकर बताया कि उसने नौकरी हासिल करने के लिए एक साइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। बीते दिनों किसी अज्ञात शख्स ने उसे फोन कर एक कंपनी में जॉब के लिए चुने जाने की बात कही और कंपनी के नियमों के अनुसार रजिस्ट्रेशन आदि के नाम पर एकाउंट में रुपये जमा कराने को कहा। पीड़ित से एक अकाउंट में कुल एक लाख छह सौ रुपये जमा करा लिए गए। बाद में पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर नगर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।