{"_id":"5b4ba33b4f1c1b37748b4ef6","slug":"15316836406-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात के अस्पतालों में लक्ष्य की पूर्ति नहीं कर रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात के अस्पतालों में लक्ष्य की पूर्ति नहीं कर रहे अफसर
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात के अस्पतालों में लक्ष्य की पूर्ति नहीं कर रहे अफसर
बुलंदशहर। देहात के अस्पतालों में सरकारी योजनाओं के लक्ष्य की पूर्ति में जमकर लापरवाही की जा रही है। जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीडीओ ने लापरवाह अफसरों को जमकर फटकार लगाते हुए समय से लक्ष्य पूर्ति के आदेश दिए हैं।
शनिवार की शाम सीडीओ ईशा दुहन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीडीओ ने स्वास्थ्य अफसरों को लक्ष्य की पूर्ति न करने पर जमकर लताड़ा। बैठक में मुनी, तौली, सिकंदराबाद, बीबीनगर, वैर समेत अन्य अस्पतालों में लक्ष्य की पूर्ति नहीं मिली। जिसके चलते सीडीओ ने अफसरों को फटकार लगाते हुए शीघ्र लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। सीडीओ ने 16 से 21 तक चलाए जाने वाले एमसीटीसी डाटा फीडिंग अभियान की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक संचालित जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अभियान के लिए विगत वर्ष की उपलब्धि की समीक्षा करते हुए इस वर्ष भी लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।