{"_id":"5b4ba3394f1c1b48748b4f71","slug":"153168363818-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना रकबे के सर्वे का काम अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना रकबे के सर्वे का काम अंतिम चरण में
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना रकबे क ा सर्वे अंतिम चरण में
बुलंदशहर। जिले में गन्ना रकबे के सर्वे का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसके बाद सर्वे की रिपोर्ट कंप्यूटर में दर्ज होगी। दर्ज रिपोर्ट के बाद प्रत्येक गांव के किसानों की लिस्ट बनाकर सत्यापन किया जाएगा।
शासन ने बांड के नाम पर हो रहे फर्जीवाडे़ को रोकने और किसानों की समस्या को दूर करने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। जनपद में इस समय गन्ना रकबे के सर्वे का काम चल रहा है। इसमें चीनी मिलों का भी सहयोग लिया जा रहा है। यह कार्य अब लगभग अंतिम चरण में है और अफसर इस पर नजर रखे हुए हैं। बताया गया कि इस बार सर्वे पूरा होने के बाद उसकी रिपोर्ट पहले कंप्यूटर में दर्ज होगी और उसके बाद प्रत्येक गांव के किसानों की लिस्ट बनाई जाएगी। इसके साथ ही दुबारा जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि सर्वे में किसी फर्जी किसान को तो शामिल नहीं किया गया है। जिला गन्ना अधिकारी डीके सैनी ने बताया कि विगत वर्ष जिले में गन्ना रकबा करीब 54 हजार हेक्टेयर था, जो इस बार करीब 58 हजार हेक्टेयर तक पहुंचने की संभावना है। सर्वे पूरा होने के बाद उसकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बार एक भी किसान का फर्जी बांड नहीं बनने दिया जाएगा।