{"_id":"5b478ab54f1c1b77468b62dc","slug":"15314152186-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की मांग को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की मांग को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय के लिए व्यापारी भी हुए एकजुट
- कलक्ट्रेट पहुंचकर सीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा
- हमें चाहिए यूनिवर्सिटी
- विवि की मांग के लिए छात्र-छात्राओं में भी बढ़ता जा रहा जोश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर लगातार कारवां जुड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी भी आगे आ गए। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेजा।
अमर उजाला की ओर से हमें चाहिए यूनिवर्सिटी के तहत जिले में विवि की मांग के लिए अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत छात्र-छात्राओं का भी जोश भरता जा रहा है।
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और महामंत्री दीपू शर्मा ने कहा कि जिले में विश्वविद्यालय न होने के कारण इंटर पास छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिले के कॉलेजों में सीट कम होने के कारण छात्र-छात्राओं को दूसरे जिले या प्रदेश की ओर रुख करना मजबूरी बन जाता है। जिससे उच्च शिक्षा के लिए बाहर गए छात्रों के अभिभावकों का (हास्टल फीस, रहने के लिए अन्य खर्चे, कन्वेंस आदि) खर्च बढ़ जाता है। अमर उजाला ने इस मुहिम को छात्र-छात्राओं के हित में चलाया है इस मांग के लिए जिले की जनता को आगे आना चाहिए। मंडल की ओर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भेजकर जिले में विश्वविद्यालय की मांग की गई है। इस दौरान सुनील शर्मा, नवाब खान, सौरभ गोयल, ग्रीस कुमार, अंकित चौहान, अनिल गोयल, अंकित चौधरी, विजय कुमार गुप्ता, विपिन गर्ग, रामकुमार गुप्ता, राजेंद्र यादव, प्रियतम कुमार, धर्मराज सिंह, कुशाग्र अग्रवाल आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
छात्रों के बोल...
जिले में सस्ती उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालयों की कमी है। यदि जिले में विश्वविद्यालय बनता है तो सस्ती उच्च शिक्षा मिलेगी और छात्र-छात्राओं की बड़ी परेशानी दूर होगी। - छात्र अमित, गांव सेगा जगतपुर।
जिले में विवि की मांग जायज है और इस मांग को शासन पूरा करता है तो सबसे अधिक लाभ छात्राओं को होगा। विवि बनने पर जिले की छात्राओं को दूसरे जिलों के कॉलेजों में में शिक्षा के लिए जाने से मुक्ति मिलेगी। - छात्रा समीक्षा गांव मुकेरा।
जिले में विवि की मांग को यदि शासन द्वारा पूरा कर दिया जाता है तो छात्राओं को जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा और प्रवेश के लिए भटकने से भी मुक्ति मिलेगी। विवि की मांग के लिए शासन तक आवाज पहुंचाने में सभी को आगे आना चाहिए। - निधि शर्मा, गांव रंगपुर।
जिले के कॉलेजों में सीट कम होने के कारण सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। वह मन मारकर अपनी पसंदीदा विषय नहीं ले पाते। यदि विवि की मांग पूरी हो जाती है तो उन्हें अपना पसंदीदा विषय लेने में अड़चन दूर हो जाएगी। - छात्र अनुज राठी, बीबीनगर।