{"_id":"5b478ab04f1c1ba64e8b5655","slug":"1531415214157-50-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण के लिए शासन से मिले 7.50 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण के लिए शासन से मिले 7.50 करोड़
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण के लिए शासन से मिले 7.50 करोड़
बुलंदशहर। शौचालय निर्माण के लिए शासन से 7.50 करोड़ की राशि और मिल गई है। इससे शौचालय निर्माण के काम ने गति पकड़ ली है। अफसरों का दावा है कि अब शौचालय निर्माण के लिए राशि की कमी नहीं है और जिला समय पर ओडीएफ घोषित हो जाएगा। भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत गांव दर गांव शौचालयों का निर्माण हो रहा है। जिले में 2.05 लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1.49 लाख शौचालयों का निर्माण हो चुका है। शौचालय निर्माण के लिए पात्र को 12 हजार की राशि प्रदान की जाती है। अब तक शासन से लगभग 160 करोड़ की राशि प्राप्त हो चुकी है। अब शासन से 7.50 करोड़ की और राशि प्रदान की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले को दो अक्टूबर तक शौच मुक्त करना है। अब तक गुलावठी, बीबीनगर और स्याना ब्लॉक के साथ करीब 386 ग्राम पंचायत और 480 राजस्व गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। जिले में शौचालय निर्माण का काम समय पर पूरा कर लिया जाएगा। ब्यूरो