{"_id":"5b478aa54f1c1b54238b5eb0","slug":"153141520217-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जनपदीय स्थानांतण शिक्षकों की काउंसलिंग संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर जनपदीय स्थानांतण शिक्षकों की काउंसलिंग संपन्न
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिलिंग पूरी, अब स्कूल आवंटन का इंतजार
- जिले के परिषदीय स्कूलों में 268 शिक्षकों की होनी है तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में आए शिक्षकों की काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। अब इन शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। जिले के परिषदीय स्कूलों में 268 शिक्षकों की तैनाती होनी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार और डायट प्राचार्य महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि अंतर्जनपदीय स्थानांतरण इस बार शासन स्तर से किए गए। इसके तहत जिले में 268 शिक्षक आए हैं। इन शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने के लिए डायट परिसर में काउंसिलिंग हुई। काउंसलिंग में सभी शिक्षकों ने भागीदारी की। सभी शिक्षकों की काउंसिलिंग बृहस्पतिवार को पूरी हो गई है। अब इन शिक्षकों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए उन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी दिए जाएंगे। ज्वाइनिंग लेटर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। बीएसए ने दावा किया है कि सभी शिक्षकों को नियमानुसार ही स्कूल आवंटित किए जाएंगे। प्रयास किया जा रहा है कि इन सभी शिक्षकों की तैनाती एकल स्कूल में की जाए। उन्होंने यह भी दावा किया है कि शिक्षकों की नियुक्ति में किसी तरह की सिफारिश नहीं चलेगी। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया है कि वह किसी से न तो संपर्क करें और न ही सिफारिश करवाएं। साथ ही किसी ऐसे व्यक्ति के बहकावे में ना आएं कि उन्हें मनपसंद स्कूल मिल जाएगा। उनकी तैनाती विभागीय नियमों के तहत ही की जाएगी।