{"_id":"5b478aa34f1c1b0a278b60d5","slug":"15314152009-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेष सीटों पर प्रवेश के लिए आज फिर जारी होगी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेष सीटों पर प्रवेश के लिए आज फिर जारी होगी मेरिट
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शेष सीटों पर प्रवेश के लिए आज फिर जारी होगी मेरिट
- री-ओपन मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश हुए पूरे
- अभी कॉलेजों में करीब 10 फीसदी सीटें रह गई हैं खाली
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूजी की कक्षाओं में री-ओपन मेरिट में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। अभी जिले के कॉलेजों में करीब 10 फीसदी सीट खाली रह गई हैं। अब शेष सीटों पर प्रवेश के लिए शुक्रवार को फिर मेरिट जारी होगी।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से यूजी की कक्षाओं में प्रवेश के लिए दो मेरिट जारी की गई थी। इसके बाद विवि ने कॉलेजों को स्वयं ओपन मेरिट बनाकर प्रवेश के आदेश दिए थे। इसके बावजूद भी कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी एग्रीकल्चर आदि प्रथम वर्ष की कक्षाओं में सीट खाली रह गई। इसके बाद विवि की ओर से कॉलेजों को री-ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश कराने के आदेश दिए थे। इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को कॉलेज पहुुंचकर प्रवेश सुनिश्चित करवाए। इसके बाद भी अब कॉलेजों में लगभग 10 फीसदी सीट खाली रह गई हैं। इसके लिए अब विवि की ओर से कॉलेजों को शुक्रवार री-ओपन मेरिट जारी कर प्रवेश करने के आदेश दिए हैं। डीएवी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. गौतमवीर ने बताया कि विवि ने अब शेष सीटों पर शुक्रवार को मेरिट जारी कर प्रवेश के आदेश दिए हैं। इसके लिए कॉलेजों ने तैयारी शुरू कर दी है और री-ओपन की दूसरी मेरिट जारी कर प्रवेश किए जाएंगे। उन्होंने मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि वह जल्द से जल्द अपने प्रवेश सुनिश्चित करवा लें, ताकि समय पर कक्षाओं का संचालन हो सके।