फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छात्रवृति के लिए अब आधार और खाता नंबर हुआ जरूरी

छात्रवृति के लिए अब आधार और खाता नंबर हुआ जरूरी

Thu, 12 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
छात्रवृति के लिए अब आधार और खाता नंबर हुआ जरूरी
छात्रवृत्ति के लिए आधार और खाता नंबर हुआ जरूरी
विज्ञापन

- किसी भी तरह की त्रुटि सामने मिलने पर निरस्त हो जाएगा आवेदन
- 31 अगस्त तक भरे जाएंगे ऑनलाइन आवेदन, डीएम ने जारी की गाइड लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। छात्रवृत्ति के लिए अब आधार और बैंक खाता नंबर जरूरी होगा। यदि किसी तरह की त्रुटि सामने आई तो आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक भरे जाएंगे। इसके लिए डीएम अनुज कुमार झा ने गाइड लाइन जारी कर दी है।

इस समय कक्षा नौ से लेकर उच्च शिक्षा की कक्षाओं के छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं। डीएम ने गाइड लाइन जारी की है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया है कि वह ऑनलाइन आवेदन करने के बाद और फाइनल सबमिट करने से पहले सभी विवरण जांच लें। आवेदन में हाईस्कूल/इंटरमीडिएट का रोल नंबर, जाति प्रमाणपत्र का क्रमांक, छात्र द्वारा गत परीक्षा में प्राप्त अंकों का वितरण, वर्तमान पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की न्यूनतम योग्यता, आय प्रमाणपत्र में अंकित आए, बैंक शाखा का नाम, आईएफएससी कोड और खाता नंबर, अनुमोदन वार्षिक शुल्क की धनराशि, आवेदन पत्र में जाति का वितरण आदि सभी सही प्रकार से भरें। आवेदन पूरा होने पर उसकी हार्ड कॉपी प्राप्त कर शिक्षण संस्थान में जमा करना सुनिश्चित कर उसकी रसीद प्राप्त कर लें। अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी के मोबाइल नंबर 7839017768 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed