फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   महिलाओं को शिक्षित करने के लिए विवि जरूरी: श्यौपाल सिंह

महिलाओं को शिक्षित करने के लिए विवि जरूरी: श्यौपाल सिंह

Wed, 11 Jul 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को शिक्षित करने के लिए विवि जरूरी: श्यौपाल सिंह
‘महिलाओं को शिक्षित करने के लिए विश्वविद्यालय जरूरी’
विज्ञापन

- विश्वविद्यालय की मांग को लेकर जिले के संभ्रात लोगों ने की बैठक
- कांग्रेस नेता ने कहा- विवि न होने के कारण उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की मांग जायज है। सरकार को जल्द से जल्द जिले में विवि बनाने के आदेश जारी करने चाहिए। यह विचार बुधवार को कांग्रेस नेता श्योपाल सिंह ने व्यक्त किए। वह अमर उजाला की मुहिम के समर्थन में आयोजित संभ्रांत लोगों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसमें वक्ताओं ने महिलाओं से भी विवि की मांग को लेकर संघर्ष करने की अपील की।
अमर उजाला द्वारा विवि की मांग को लेकर मुहिम चलाई जा रही है। मुहिम के समर्थन में बुधवार को लोगों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस नेता श्योपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और संभ्रांत लोग मौजूद रहे। इस दौरान श्योपाल सिंह ने कहा कि जिले में विवि बनने से महिला शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही महिला सशक्तिकरण की नीति पर भी अमल होगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द विवि के लिए घोषणा करे।
विज्ञापन

विवि जिले के लिए आवश्यक है। विवि की कमी के चलते बड़ी संख्या में लड़कियां पढ़ना छोड़ देती हैं। इससे महिला शिक्षा को झटका लग रहा है। - नेहा चक्रवर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण और महिला शिक्षा को विवि बनने से बढ़ावा मिलेगा। सरकार को जिले के लोगों को विवि की सौगात देनी चाहिए। - शारदा गोस्वामी विवि की मांग जायज है। सरकार को जिले के विकास के लिए विवि के आदेश देने चाहिए। विवि की कमी से छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है।- आशा शर्मा
विवि की कमी के चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी अच्छी शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं। विवि जिले के लिए अति आवश्यक है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - अनिका भार्गव

विवि न होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों में महंगी फीस देकर पढ़ना पढ़ता है। सरकार ने विवि दिया तो विद्यार्थियों को कम फीस में अच्छी पढ़ाई मिल सकेगी। - साक्षी शर्मा
विवि बनाए जाने से जिले में विकास भी होगा। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। जिला मुख्यालय पर विवि बनाए जाने की घोषणा होनी चाहिए। - प्रतिभा रानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed