फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बच्चे करते रहे इंतजार, आधे घंटे लेट आए ‘गुरू जी’

बच्चे करते रहे इंतजार, आधे घंटे लेट आए ‘गुरू जी’

Wed, 11 Jul 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
बच्चे करते रहे इंतजार, आधे घंटे लेट आए ‘गुरू जी’
बच्चे करते रहे इंतजार, आधे घंटे लेट आए ‘गुरू जी’
विज्ञापन

- प्राथमिक विद्यालय नगला मदारीपुर पर आधे घंटे लटका रहा ताला
- विद्यालय के गेट पर स्कूल बैग टांग खेलने में व्यस्त रहे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
ऊंचागांव। कस्बे के गांव नगला मदारीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर ग्रामीणों ने समय से स्कूल नहीं पहुंचने का आरोप लगाया है। बुधवार को भी शिक्षकों ने स्कूल समय से नहीं पहुंचे। ऐसे में स्कूल में ताला लटका रहा और बच्चे स्कूल के गेट पर बस्ता टांग कर खेलते नजर आए। वहीं, अफसरों ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
प्रदेश व केंद्र सरकार परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। लेकिन लापरवाह अध्यापकों व अधिकारियों के चलते धरातल पर इन योजनाओं का लाभ तो दूर बच्चों को उचित शिक्षा तक प्राप्त नहीं हो पा रही है। विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय नगला मदारीपुर में बुधवार को अध्यापक सर्व शिक्षा अभियान को पलीता लगाते नजर आए। सुबह आठ बजे समय से स्कूल नहीं खोले जाने पर बच्चे गेट पर बैग टांगकर खेलते नजर आए। ग्रामीण एशेंद्र, वीर सिंह, गिरधारी, सचिन कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, राजेश कुमार का आरोप है कि आध्यापक आये दिनों विद्यालय को करीब आधा या एक घंटे की देरी से खोलते हैं। वहीं, मामले में एबीएसए कुसुम सैनी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। मामले की जांच कराई जाएगी। देरी से स्कूल खोलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीन सौ छात्रों पर एक अध्यापक, तीन शिक्षामित्र
खानपुर। क्षेत्र के ग्राम जवासा में प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में मात्र एक अध्यापक व तीन शिक्षामित्र तैनात है। दोनों विद्यालयों में करीब तीन सौ छात्रों ने प्रवेश लिया है। प्रधान ने बताया कि शिक्षा विभाग व जनप्रतिनिधियों से अनेकों बार कहने के बाद भरी स्कूलों में छात्रों के अनुपात में अध्यापकों की तैनाती नहीं हो सकी है। ग्राम प्रधान ओपेंद्र सिंह ने बताया कि प्राइमरी स्कूल में एक सौ नब्बे व जूनियर में एक सौ छियानवें छात्र है । दोनों स्कूलों पर एक मात्र अध्यापक वीरेंद्र सिंह तैनात है। तीन शिक्षामित्रों की भी नियुक्ति है। तीन सौ छात्रों की आठ कक्षाओं को शिक्षित करने का जिम्मा शिक्षा विभाग ने एक अध्यापक व तीन शिक्षामित्रों को दे रखा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed