{"_id":"5b439cbd4f1c1b0a278b56a5","slug":"15311576925-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कमालपुर स्कूल का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कमालपुर स्कूल का किया औचक निरीक्षण
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम की क्लास में पास हुए बच्चे
- कमालपुर स्कूल का किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। डीएम ने सोमवार को कमालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में 127 बच्चों के सापेक्ष 122 बच्चे उपस्थित मिले। इस दौरान डीएम ने बच्चों की क्लास ली, जिसमें बच्चोें से अनेक विषयों पर सवाल पूछे, जिसमें अधिकांश बच्चों ने जवाब दिए।
सोमवार को डीएम अनुज कुमार झा ने तहसील के गांव कमालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने स्कूल में बच्चों की पंजीकरण संख्या के सापेक्ष उपस्थित बच्चों की गिनती कराई। पर्याप्त संख्या में बच्चे स्कूल में मौजूद मिले, जिस पर डीएम ने संतुष्टि जाहिर करते हुए बच्चों की क्लास लगाई। डीएम ने क्लास में बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर जोड़, घटा, गुणा व भाग के सवाल दिए, जिन्हें अधिकतर बच्चों ने हल कर दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्कूल की साफ सफाई, रसोई घर, आंगनबाड़ी केन्द्र पर विशेष साफ सफाई रखने के आदेश जारी किए।