{"_id":"5b439cbc4f1c1bbf248b576a","slug":"153115769017-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलावठी ब्लॉक को मंडल की टीम ने किया ओडीएफ घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलावठी ब्लॉक को मंडल की टीम ने किया ओडीएफ घोषित
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडल टीम ने गुलावठी ब्लॉक को ओडीएफ किया घोषित
- जिले में पूरी तरह ओडीएफ घोषित किया जाने वाला पहला ब्लॉक बना गुलावठी
- ब्लॉकों को मंडल की टीम के निरीक्षण के बाद किया जाता है ओडीएफ घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मेरठ मंडल टीम ने सोमवार को गुलावठी ब्लॉक को ओडीएफ करने की घोषणा कर दी। ब्लॉक का निरीक्षण करने के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट अफसरों को भेज दी है। जबकि शेष ओडीएफ ब्लॉकों में अभी मंडल की टीम निरीक्षण कर रही है।
दो अक्तूबर तक पूरे जिले को ओडीएफ करने का लक्ष्य शासन द्वारा दिया गया है। इसके लिए जोर शोर से कार्य चलाया जा रहा है। पंचायत राज विभाग के अफसरों ने फिलहाल जिले में तीन ब्लॉक गुलावठी, बीबीनगर और स्याना ब्लॉक को ओडीएफ घोषित कर दिया है। हालांकि ब्लॉक ओडीएफ है या नहीं इसकी अंतिम रिपोर्ट मंडल के अफसर देते हैं, और मंडल के अफसरों की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक केवल गुलावठी ब्लॉक ही पूरा ओडीएफ हो सका है। बताया जा रहा है कि बीबीनगर व स्याना ब्लॉक में भी मंडल की टीम निरीक्षण कर रही है। जल्द ही इन्हें भी ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा। मंडल की टीम द्वारा ओडीएफ घोषित किया जाना वाला गुलावठी पहला ब्लॉक बन गया है। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि मंडल की टीम ने गुलावठी ब्लॉक को ओडीएफ कर दिया है। बीबीनगर व स्याना ब्लॉक में मंडल की टीम निरीक्षण कर रही है। जल्द ही इन्हें भी ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा।