{"_id":"5b425a814f1c1b0f278b5499","slug":"153107519915-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसेगा प्रशासन
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसेगा प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद। नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ हो चुका है। ऐसे में नर्सरी व कान्वेंट स्कूलों में चलने वाले वाहनाें के फिटनेस के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उप जिला अधिकारी सदानंद गुप्ता ने सभी स्कूल संचालकों-प्रबंधकों को शुरूआत में ही वाहनाें के फिटनेस को दुरुस्त कराने के निर्देश जारी किए हैं।
शिक्षण सत्र शुरू होते ही लुभावने नारों के साथ कान्वेंट विद्यालयों की तर्ज पर जगह-जगह तमाम ऐसे विद्यालय खुल गए हैं जो बच्चों को विद्यालय लाने व ले जाने सुविधा भी मुहैया कराते है। बच्चों को वाहन की सुविधा देने के नाम पर वह अभिभावकों से मोटी फीस भी वसूलते हैं, लेकिन तमाम विद्यालयों से संबद्व अधिकतर वाहन ऐसे होते हैं जिस पर सवारी करना खतरे से खाली नहीं। इसके साथ ही एक वाहन में कितने बच्चों को बैठा लिया जाएगा, इसका भी कोई ठिकाना नहीं रहता। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एसडीएम ने सभी विद्यालय संचालकों-प्रबंधकों को स्कूल खुलने के साथ ही वाहनाें को फिटनेस जैसे हैड लाइट, बैक लाइट, प्रदूषण से लेकर सभी कागजात आदि दुरुस्त करा लेने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जल्द ही प्रशासन द्वारा जांच अभियान चलाया जाएगा। अगर वाहन में कोई कमी पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।