{"_id":"5b3133e14f1c1bf56e8b9e1a","slug":"15299512018-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की सुरुती, जमकर हो रही गैस की कालाबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की सुरुती, जमकर हो रही गैस की कालाबाजारी
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसरों की सुस्ती से जमकर हो रही गैस की कालाबाजारी
बुलंदशहर। जिले में घरेलू गैस की कालाबाजारी जारी है और संबंधित विभाग के अफसर सुस्त हैं। पिछले दिनों जिले में हुए हादसों के बाद तत्कालीन डीएम के आदेश भी ठंडे बस्ते में पहुंच गए हैं। चेकिंग अभियान नहीं चलने से गैस कालाबाजारी से जुड़े लोगों के हौसले बुलंद हैं।
जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की सप्लाई करने वाली करीब 55 छोटी और बड़ी गैस एजेंसी हैं। इन एजेंसियों से लगभग छह लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। सरकारी नियम है कि गैस की डिलीवरी घर पर की जाए और एजेंसी का कर्मचारी रसोई में सिलेंडर लगाए, लेकिन जिले में कोई ऐसी एजेंसी नहीं जो इन आदेशों का पालन करती हो। एजेंसियों के अधिकतर कर्मचारी गैस की कालाबाजारी को बढ़ावा दे रहे हैं। इसका खुलासा पिछले दिनों नगर के एक मकान में हुए सिलिंडर विस्फोट से हुआ। इसके बाद जहांगीराबाद, खुर्जा और दानपुर क्षेत्र सहित कई जगह ऐसे हादसे हुए और इनमें गैस की कालाबाजारी के सिलिंडर ही पाए गए थे। उस समय तत्कालीन डीएम ने संबंधित विभागीय अफसरों को अभियान चलाकर गैस की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन डीएम के जाने के साथ ही आदेश भी ठंडे बस्ते में पहुंच गए और इसी का नतीजा है कि कालाबाजारी सेे बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और अपने धंधे को बदस्तूर जारी कर मोटी कमाई कर रहे हैं। विभाग की ओर से कार्रवाई न होने के कारण उनके हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं। दूसरी ओर जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह का कहना है कि गैस की कालाबाजारी से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने के लिए समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों नगर में चेकिंग अभियान चलाया गया था, जिसमें 12 लोगों पर कार्रवाई की गई थी। जल्द ही जिले में अभियान चलाकर गैस की कालाबाजारी पर पूर्णतया अंकुश लगाया जाएगा।