{"_id":"5b2fdbbf4f1c1bf96e8b9d92","slug":"15298631045-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में हुआ तो सुधार...लेकिन अभी और भी दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में हुआ तो सुधार...लेकिन अभी और भी दरकार
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सफाई में सुधार...अभी बहुत कुछ की दरकार
- स्वच्छता सर्वेक्षण : प्रदेश में नगर पालिका बुलंदशहर को मिला 12वां स्थान
- शिकारपुर को मिला 35वां स्थान
- नगर पंचायत खानपुर को प्रदेश में मिला आठवां व नॉर्थ जोन में मिला 46 वां स्थान
- गत सर्वेक्षण में 423वें स्थान पर रही थी नगर पालिका बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले की नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में स्वच्छता को लेकर काफी सुधार आया है। इसी का परिणाम हैं कि एक लाख से अधिक आबादी वाली नगर पालिकाओं में बुलंदशहर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश ही नहीं देश में भी परचम लहराया है। बुलंदशहर को प्रदेश में 12वां तो देश में 263वां स्थान मिला है। शिकारपुर प्रदेश में 35वें स्थान पर है, जबकि नगर पंचायतों में खानपुर ने प्रदेश की शीर्ष दस अपना स्थान बरकरार रखा है। हालांकि अभी नगर और कस्बों में साफ-सफाई को लेकर अभी काफी कुछ करने की जरूरत है, जिससे ये रैंकिंग में नंबर एक पर आ सकें।
केंद्र सरकार ने फरवरी माह में देश के 4041 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया था। चार जनवरी से शुरू हुए सर्वेक्षण के बाद से ही नगर पालिका व पंचायतों के अफसरों को रैंकिंग जारी होने का इंतजार था। रविवार को नगर पालिका व पंचायतों के अफसरों का इंतजार खत्म हो गया। केंद्र सरकार की ओर से जारी स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में बुलंदशहर नगर पालिका ने अपना परचम लहराया है तो वहीं नगर पंचायतों में खानपुर नगर पंचायत का जलवा रहा।
दो लाख से अधिक आबादी वाली नगर पालिका/पंचायतों में बुलंदशहर नगर पालिका को प्रदेश में 12वीं तो देश में 485 नगर पालिका में से 263 वीं रैंक हासिल हुई है। इससे पूर्व 2017 में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका बुलंदशहर 423वें स्थान पर रही थी। इसके अलावा खुर्जा नगर पालिका ने भी गत वर्ष की सापेक्ष 95 स्थानों की छलांग लगाते हुए 330 वीं रैंक हासिल की है, जबकि गत वर्ष यह 425 थी।
विज्ञापन
बुलंदशहर को 4000 में से मिले मात्र 1824 अंक
स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका बुलंदशहर को 4000 में से मात्र 1824 अंक प्राप्त हुए हैं। सर्वेक्षण में शहरी स्थानीय निकाय का कामकाज के लिए 1400 अंक, क्यूसीआई द्वारा स्वतंत्र मूल्यांकन के लिए 1400 और नागरिक प्रतिक्रिया के लिए 1200 अंक निश्चित किए थे, जिसमें से 1824.63 अंक नगर पालिका को मिले हैं।
तत्कालीन डीएम ने दिया था विशेष ध्यान
नगर पालिका को मिली स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में मुख्य योगदान सर्वेक्षण के दौरान डीएम रही डॉ. रोशन जैकब का रहा है। तत्कालीन डीएम डॉ. रोशन जैकब ने नगर पालिका ईओ एके सिंह, सफाई निरीक्षक व नोडल अधिकारी राजकुमार ने शहर को साफ करने के लिए दिन रात एक कर दिए थे। अब जब डीएम का तबादला हो चुका है, लेकिन पालिका अफसर डीएम द्वारा कराए गए कार्यों को याद कर रहे हैं।
अभी सफाई की और जरूरत
सर्वेक्षण में अच्छी रैंक नगर पालिका को बेशक मिली है, लेकिन शहर को पूरी तरह से साफ अभी तक नहीं किया जा सका है। अभी भी बड़े स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को सफाई के लिए जागरूक करने और समय से कूड़ा उठाने के लिए और कदम उठाने की आवश्यकता है। शहर की गली-मोहल्लों में पड़ा कूड़ा नगर पालिका अफसरों को आइना दिखा रहा है। नगर पालिका का डोर टू डोर कलेक्शन भी अभी तक सही तरीके से नहीं शुरू हो पाया है।
पॉलीथीन मुक्त भी नहीं हुआ शहर
जनपद को पॉलीथिन से निजात दिलाने के लिए अभियान कई बार चलाए गए। प्रशासनिक अफसरों ने कई बार दुकानों, प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर पॉलीथिन जब्त किए, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। आज में हर जगह धड़ल्ले से पॉलीथिन का उपयोग किया जा रहा है। इससे मुक्ति के लिए दंडात्मक कार्रवाई भी करने की जरूरत है।
प्रदेश की शीर्ष 12 नगर निगम/पालिका
रैंक निकाय प्राप्तांक
29 वाराणसी 3052.03
36 गाजियाबाद 2992.68
60 झांसी 2805.31
65 कानपुर 2770.05
102 आगरा 2578.03
115 लखनऊ 2500.98
153 लोनी (नपा) 2291.06
173 अलीगढ़ 2187.94
189 इटावा (नपा) 2116.09
228 गोंडा (नपा) 1944.05
234 इलाहाबाद 1919.62
263 बुलंदशहर (नपा) 1824.63
जिले की नगर पालिका व पंचायतों की स्थिति
निकाय देश की रैंक प्रदेश की रैंक
गुलावठी (नपा) 99 27
जहांगीराबाद (नपा) 107 30
खुर्जा (नपा) 330 32
शिकारपुर (नपा) 116 35
स्याना (नपा) 189 63
डिबाई (नपा) 227 81
अनूपशहर (नपा) 360 147
सिकंदराबाद (नपा) 393 170
खानपुर (नपं) 46 08
पहासू (नपं) 150 46
नरौरा (नपं) 151 47
छतारी (नपं) 222 79
औरंगाबाद (नपं) 255 89
बीबीनगर (नपं) 423 191
बुगरासी (नपं) 602 312
नोट: एक लाख से अधिक आबादी वाली नगर पालिका व पंचायतों को देश की कुल 1008 नगर पालिका व पंचायतों में से, जबकि प्रदेश में 587 नगर पालिका व पंचायतों में से रैंकिंग प्रदान की गई है।
कोट-
तत्कालीन डीएम और नगर पालिका अफसरों-कर्मचारियों का अच्छी रैंकिंग लाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शहर को साफ रखने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। अगले सर्वेक्षण में पालिका की स्थिति और बेहतर होगी।
- एके सिंह, ईओ नगर पालिका बुलंदशहर व खुर्जा