फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   टोंटी में गर्म पानी, प्रसूताओं के हलक सूखे

टोंटी में गर्म पानी, प्रसूताओं के हलक सूखे

Sun, 24 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
टोंटी में गर्म पानी, प्रसूताओं के हलक सूखे
गर्मी में गर्म पानी से प्यास बुझा रहे मरीज-तीमारदार
विज्ञापन

- जिला महिला अस्पताल में लगा वाटर कूलर 20 दिन से खराब
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अगर आप खुद या किसी परिचित को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में जा रही हैं तो साथ में ठंडा पानी भी ले जाएं। वजह, अस्पताल में लगा वाटर कूलर 20 दिन से खराब है। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को गर्म पानी पीना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने कूलर की मरम्मत नहीं करवाई।
शासन सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए प्रतिवर्ष लाखों रुपये का बजट जारी करता है, इसके बाद भी अस्पतालों में व्यवस्थाएं सुधरने की जगह बिगड़ती जा रही हैं। अस्पतालों में मरीजों को सुविधाओं के नाम पर अस्पताल प्रशासन खानापूरी करने में जुटा हुआ है। जिला महिला अस्पताल में लगा एक मात्र वाटर कूलर 20 दिन से खराब है। पानी पीने की अन्य कोई व्यवस्था न होने के कारण गभर्वती महिलाओं और तीमारदारों को गर्म पानी पीकर प्यास बुझानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


खरीद कर पी रहे पानी
दो दिन से अस्पताल में भर्ती हूं। अस्पताल में ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। - राजरानी, प्रसूता

अपने परिचित को देखने आई थी। प्यास लगने पर वाटर कूलर से पानी पीना चाहा तो गर्म पानी होने की वजह पी नहीं सकी। - शायरा, तीमारदार

गर्मी से निजात दिलाने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है। बाजार से पानी की बोतल लाकर पीना पीया। - जरीना, तीमारदार

अस्पताल में मरीज और तीमारदारों के लिए मौसम के अनुसार स्वच्छ पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। - शारदा, तीमारदार

कोट
मामला संज्ञान में नहीं है। यदि वाटर कूलर खराब पड़ा है तो जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल के पीपीसी वार्ड में भी वाटर कूलर लगा हुआ है। - डॉ. अंजलि, क्वालिटी मैनेजर, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन



चेतन शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed