फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पुलिस भर्ती परीक्षा

15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पुलिस भर्ती परीक्षा

Mon, 18 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई  पुलिस भर्ती परीक्षा
15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पुलिस भर्ती परीक्षा
विज्ञापन

- दो पालियों में 2051 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती की परीक्षा
- डीएम और एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में सोमवार को 15 परीक्षा केंद्रों पर उप्र पुलिस भर्ती की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। डीएम और एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षा शांतिपूर्वक होने पर सभी ने राहत की सांस ली। पहले दिन दोनों पालियों में 2051 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 12 नगर क्षेत्र और तीन शिकारपुर तहसील के अंतर्गत आते हैं। पहली और दूसरी पाली में 10248-10248 कुल मिलाकर कुल 20496 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई और इसमें 10248 के सापेक्ष 9194 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1054 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पारी दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुई और इस पाली में 10248 के सापेक्ष 9251 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 997 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह के दोनों पालियों में 2051 अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठ पाए। दोनों पालियों की परीक्षा में 18545 अभ्यर्थी शामिल हुए। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई और परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। पुलिस लाइन में बने परीक्षा के कंट्रोल रूम पर कर्मचारी सजग रहे और परीक्षा सीसीटीवी कैमरे के बीच संपन्न हुई। परीक्षा मंगलवार को भी दो पालियों में जारी रहेगी। वहीं, दूसरी ओर परीक्षा के दौरान डीएम अनुज कुमार झा और एसएसपी केबी सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। सभी परीक्षा केंद्रों व्यवस्थाएं चाक चौबंद पाई गई।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक परीक्षा केंद्रों के आसपास लगी रही भीड़
- परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी रविवार शाम से ही नगर में पहुंचना शुरू हो गए थे। सोमवार सुबह से लेकर शाम तक परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ लगी रही। गनीमत यह रही कि सोमवार का दिन होने के कारण बाजार बंद था और इसके चलते जाम की समस्या नहीं बन पाई, लेकिन मंगलवार को बाजार खुल जाएगा और इस दौरान भी नगर के 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। ऐसे में जाम की समस्या हो सकती है। ट्रैफिक इंचार्ज कुलवीर राणा का कहना है कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात कर ट्रैफिक को सुचारु किया जा रहा है, जिससे जाम की समस्या न बनने पाए। मंगलवार को भी परीक्षा के दौरान प्रयास रहेगा कि जाम की समस्या न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से बचने के लिए पेड़ की छांव आदि को बनाया सहारा, पानी को भटकते रहे सब
- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अधिकतर अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन भी साथ आएं थे। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंच गए और उनके परिजनों आदि आसपास गर्मी से बचने के लिए पेड़ की छांव आदि को सहारा बनाया। इस दौरान लोगों को पानी की तलाश में भी भटकते देखा गया। इसके साथ ही अभ्यर्थी और उनके परिजन आदि को रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और पार्कों आदि में भी समय बीताते रहे और परीक्षा शुरू होने पर परीक्षा केंद्र पहुंचे। बताया जा रहा है कि अभ्यर्थी रविवार की शाम से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। इनमें युवक और युवती दोनों शामिल थे और जगह नहीं मिलने पर रात के समय पार्कों को सहारा बनाया गया। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी युवतियों को झेलनी पड़ी। परीक्षा मंगलवार को भी जारी रहेगी और ऐसे में नगर में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी पहुंचना शुरू हो गए, जिन्हें जगह-जगह आराम करते हुए देखा गया।

परिचर्चा
पेपर काफी आसान था, पेपर को समझने में थोड़ा वक्त लगा। उम्मीद है कि परीक्षा परिणाम अच्छा आएगा। - जाकिर हुसैन
काफी समय से भर्ती की तैयारी कर रहे थे। पेपर में सामान्य ज्ञान के प्रश्न अधिक थे। आराम से प्रश्नपत्र पढ़ने के बाद सभी प्रश्नों के उत्तर दिए।- मुकुल
सामान्य ज्ञान से जुड़े हुए प्रश्न काफी आसान था, रीजनिंग से जुड़े हुए कुछ सवालों ने उलझाया था। कुल मिलाकर पेपर अच्छा हुआ। - हितेश
पेपर देने के बाद लग रहा है कि भर्ती में सफल हो जाऊंगा। सभी सवालों के जवाब दिए हैं। - अक्षय बालियान
कोट
जिले में उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। इसी तरह मंगलवार को भी परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच करवाई जाएगी। परीक्षा से जुड़े अधिकारी परीक्षा की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।- अनुज कुमार झा, डीएम/ केबी सिंह, एसएसपी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed