{"_id":"5b1432e74f1c1b254d8b4891","slug":"15280504129-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर चली पूर्वा हवा, तपिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर चली पूर्वा हवा, तपिश से मिली राहत
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर चली पूर्वा हवा, तपिश से मिली राहत
बुलंदशहर। एक बार फिर पुरवाई हवा चलने से तापमान में गिरावट हुई। पुरवाई चलने से रविवार को अन्य दिनों अपेक्षा तपिश से थोड़ी राहत मिली, लेकिन चिलचिलाती धूप बरकरार रही। वहीं, बार-बार बदल रहे मौसम की रंगत को लेकर वैज्ञानिक असमंजस में हैं।
मौसम विशेषज्ञ इसका कारण ग्लोबल वार्मिंग मान रहे है। शुक्रवार रात आई आंधी-बारिश के बाद रविवार को पुरवाई चलने से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। लेकिन पूरे दिन चिलचिलाती धूप भी बरकरार रही। रविवार को अधिकतम तापमान कम होकर 39 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 44 और न्यूनतम 32 होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है और अब पूर्वा हवा चलने से पारा गिर गया है। अब मौसम के आंकड़े एक बार फिर मौसम बदलने के बन रहे हैं, लेकिन बार-बार बदल रही मौसम की रंगत को देखकर कुछ स्पष्ट भी नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही आंधी-बारिश के भी आसार बन रहे हैं।