{"_id":"5b1432d84f1c1b13358b4cc6","slug":"152805039717-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हजार और किसानों के कर्जमाफी का डाटा हुआ जनरेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हजार और किसानों के कर्जमाफी का डाटा हुआ जनरेट
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात हजार किसानों को कर्जमाफी का लाभ जल्द
बुलंदशहर। जिले के सात हजार और किसानों के कर्जमाफी का डाटा शासन की वेबसाइट पर जनरेट हो गया है। इन किसानों को जल्द कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर कर्जमाफी से वंचित किसान अपनी-अपनी शिकायत दर्ज करने में जुट गए हैं।
प्रदेश सरकार की कर्जमाफी योजना का लाभ जिले के करीब 95 हजार किसान अब तक उठा चुके हैं। हाल ही में सात हजार और किसानों को कर्जमाफी का लाभ देने के लिए शामिल किया गया। इन सभी किसानों की कर्जमाफी का डाटा जिला कृषि विभाग की ओर से शासन की वेबसाइट पर जनरेट हो चुका है। अफसरों का कहना है कि इन किसानों को जल्द कर्जमाफी का लाभ मिल जाएगा। वहीं, दूसरी ओर शासन ने एक बार फिर 15 जून तक ऐसे किसानों को अपनी शिकायत दर्ज कर कर्जमाफी का लाभ देने का निर्णय लिया है, जो अभी तक वंचित हैं। बताया जा रहा है यह वह किसान हैं, जो लगातार शासन से शिकायत कर अवगत करवा रहे थे कि वह बैंकों की लापरवाही से कर्जमाफी से वंचित रह गए हैं। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह का कहना है कि शासन ने एक बार फिर कर्जमाफी से वंचित किसानों को 15 जून तक अपनी शिकायत दर्ज करवाने का मौका दिया है। वहीं, अब विभाग की ओर से सात हजार और किसानों को कर्जमाफी योजना में शामिल किया गया है। इन किसानों की कर्जमाफी का डाटा जनरेट सरकार की वेबसाइट पर जनरेट कर दिया है।