फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हंगामे के बीच बोर्ड बैठक में 27 करोड़ का बजट पास

हंगामे के बीच बोर्ड बैठक में 27 करोड़ का बजट पास

Sun, 03 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
हंगामे के बीच बोर्ड बैठक में 27 करोड़ का बजट पास
हंगामे के बीच बोर्ड बैठक में 27 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन


गुलावठी। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में 2018-19 के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। बैठक में 28 करोड़ 9 लाख 89 हजार रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया था, परंतु सभासदों की ओर से संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत करने के बाद इसमें कटौती की गई। बैठक में जलकर व गृहकर को लेकर सभासदों ने हंगामा किया। सभासदों गृहकर कम करने तथा जलकर समाप्त करने की मांग की गई।
बैठक के दौरान पहले की गई गृहकर की वृद्धि को लेकर सदस्यों व अधिकारियों में नोकझोंक हुई। कई मामलों में सभासद आपस में भी उलझते नजर आए। पालिका अध्यक्ष काले पहलवान ने कहा कि सभासद नगर के विकास में सहयोग करें तथा बजट पारित कराएं। अधिशासी अधिकारी मुक्ता सिंह ने कहा कि गृहकर 13 वर्गों में बांटा गया है। उसी के आधार पर व्यवसायिक भवनों का गृहकर तय किया गया है। यदि किसी को लगाए गए गृहकर पर आपत्ति है तो वह तर्कों के साथ सुनवाई करा सकते हैं। बैठक का संचालन नरेश यादव ने किया। मौके पर पालिका लिपिक केके गर्ग, सभासद प्रिंस तेवतिया, धर्मेंद्र कुमार, अनिमेश अगस्तीन, धर्मेंद्र तेवतिया, आसिफ, साबू, इस्लाम, मोहित जैन सहित कई महिला सभासद मौजूद रहे। बता दें कि इससे पूर्व बजट के बुलाई गई तीन बार बैठक सभासदों के विरोध के चलते सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


इन मदों में खर्च की जाएगी राशि
एक करोड़ संविदाकर्मियों का वेतन, एक करोड़ ठेका कर्मचारियों पर व्यय, 1 करोड़ 65 लाख आदर्श नगर योजना, 1 करोड़ 15 लाख पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना, 1 करोड़ सड़क सुधार योजना, 1 करोड़ अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण व विकास, 1 करोड़ जल निकासी योजना में, 1 करोड़ प्रकाश उपकरण क्रय खरीद, पांच लाख कंप्यूटराइजेशन, 5 लाख जेनरेटर का डीजल, 20 लाख ट्रैक्टर आदि का डीजल व सफाई, पालिका मरम्मत पर 35 लाख व्यय करना उल्लेखनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आय के मुख्य स्रोतों में 10 करोड़ राज्य वित्त आयोग, चार करोड़ 13वां व 14वां वित्त आयोग, 50 लाख अवस्थापना निधि, 1 करोड़ आदर्श योजना, 1 करोड़ पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना, 1 करोड़ सड़क सुधार योजना, 25 लाख गृहकर, 10 लाख जलकर, 10 लाख जलमूल्य, 10 लाख नक्शे, 10 लाख जमानत, 5 लाख टेंडर शुल्क आदि मुख्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed